हकार देने निकला जानकी रथ
रांची : विद्यापति स्मारक समिति की ओर से 27-28 अप्रैल को मां जानकी महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत
रांची : विद्यापति स्मारक समिति की ओर से 27-28 अप्रैल को मां जानकी महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव मोरहाबादी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में होगा। दो दिवसीय महोत्सव में कई कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर शुक्रवार को मां जानकी रथ रवाना किया गया।
घूम-घूमकर देगा निमंत्रण
रथ शहर में घूम-घूम कर महोत्सव में शामिल होने के लिए लोगों को हकार (निमंत्रण) देगा। समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मां जानकी मिथिला की बेटी थी। मिथिला के लोग बधाई के पात्र हैं कि हर वर्ष मां जानकी महोत्सव मनाते हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा, महामंत्री उदित नारायण ठाकुर, संयुक्त मंत्री डॉ. बच्चा राम झा, दुर्गा मंदिर के पुजारी भरत बाबा, अमरेंद्र मोहन झा, ज्ञानदेव झा, सुरेंद्र झा, डॉ. गुणेश्वर झा, रामचंद्र पासवान, योगेश्वर पासवान, श्री राम मिश्रा, विजेंद्र झा, कमलाकांत झा, विद्याकांत झा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
मिथिला की बेटियां होंगी सम्मानित
27-28 अप्रैल को आयोजित जानकी महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विशिष्ट अतिथि विधायक अनंत ओझा, प्रतिभा पांडेय और कोल इंडिया के पूर्व अध्यक्ष सीएस झा होंगे। इस अवसर पर मिथिला की पांच बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होनेवाली महिलाओं की सूची में डॉ. मनोरमा मिश्रा (अध्यक्ष गृह विभाग), डॉ. सरस्वती मिश्रा, प्रो. रेणु झा, कलाकार सुश्री श्रेयम झा और अनुष्का झा शामिल हैं।