दिल्ली की घटना दुखद : हेमंत
रांची : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर सरेआम एक किसान द्वारा आत्
By Edited By: Published: Thu, 23 Apr 2015 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2015 01:00 AM (IST)
रांची : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर सरेआम एक किसान द्वारा आत्महत्या की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे इससे स्तब्ध हैं। एक राजनीतिक दल की रैली के दौरान आत्महत्या करना व्यवस्था, किसानों की दुर्दशा पर कई सवाल खड़े करते हैं। झामुमो किसान गजेन्द्र के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि किसानों को राहत पहुंचाने की सार्थक पहल करें। झारखंड में भी सिर्फ घोषणाओं की सरकार चल रही है। केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए तत्काल आर्थिक पैकेज की घोषणा करे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें