Move to Jagran APP

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हो विकास : राय

रांची : संसदीय कार्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा है कि पृथ्वी (धरती) लगातार गर्म हो रही

By Edited By: Published: Thu, 23 Apr 2015 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2015 01:00 AM (IST)
पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हो विकास : राय

रांची : संसदीय कार्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा है कि पृथ्वी (धरती) लगातार गर्म हो रही है। धरती को बुखार आ रहा है। यह भविष्य के लिए खतरे का संकेत है। पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति भी चिंताजनक है। विकास की नीतियों में परिवर्तन जरूरी है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना विकास कार्य होना चाहिए। इस ओर नीतियां बनानेवाले अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। राय बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर पलामू की स्वयंसेवी संस्था सेसा की ओर से कडरू गुरुद्वारा सभागार में आयोजित पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि रांची-बहरागोड़ा एनएच 33 के फोर लेन के कार्य में लाखों पेड़ कट गए, लेकिन इसके बदले एक पेड़ नहीं लगा। यह काम दस वर्षो से चल रहा है। अगर दस साल पहले पेड़ लगे होते, तो आज बड़े हो गए होते। उन्होंने कहा कि विलासिता की वस्तुओं के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण संतुलन गड़बड़ा रहा है। लोगों को खुद जागरूक होना होगा। आनेवाली पीढि़यों के लिए हम संकट पैदा कर रहे हैं। रांची का मौसम भी अब पहले जैसा नहीं रहा। पेड़-पौधे कट गए। हरमू नदी को पुनर्जीवित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। संस्था के मनोज सिंह ने विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन संस्था के महासचिव डॉ. कौशल मल्लिक ने किया।

रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सेसा की ओर से पृथ्वी दिवस पर सुबह में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सैनिक बाजार से शुरू होकर कडरू गुरुद्वारा तक गई। रैली में चिरंजीवी स्कूल, संत माइकल स्कूल, पाम इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी पुनदाग, डोरंडा व सेंट जेवियर्स कॉलेज सहित अन्य स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। रैली को जेरेडा के निदेशक डीके तिवतिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में शामिल बच्चों को पर्यावरण को लेकर बेहतर संदेश देने के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सेसा के परियोजना निदेशक डॉ. जसबीर बग्गा, अरुण विश्वास, रामानुज दुबे, धर्मेद्र कुमार, शिव कुमार पाठक, रवींद्र महतो, ज्योति टोप्पो व ब्रजेश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे। अंत में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे बांटे गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.