खाद्य प्रसंस्करण की संभावनाएं तलाशने झारखंड में जुटेंगे निवेशक
रांची : झारखंड में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में संभावनाएं तलाशने के लिए देश-दुनिया के निवेशक आगाम
रांची : झारखंड में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में संभावनाएं तलाशने के लिए देश-दुनिया के निवेशक आगामी 23-24 को रांची में जुटेंगे। राज्य में पहली बार होने वाले इस वृहद आयोजन में 1000 बड़े उद्यमियों के जुटने का आकलन किया जा रहा है। एडवांटेज झारखंड के नाम से आयोजित होने वाले इस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। समारोह में पोलैंड के राजदूत तोमास लोकाजुक भी आएंगे।
खेलगांव में होने वाले इस आयोजन में आठ राज्य अपना पैवेलियन लगाएंगे। इस दौरान राज्य सरकार एक दर्जन से अधिक कंपनियों के साथ सैकड़ों करोड़ का एमओयू भी करेगी। इस मौके पर एनसीडीइएक्स झारखंड में अपने कमोडिटी एक्सचेंज शुरू करने की घोषणा भी करेगी। एडवांटेंज झारखंड में खाद्य प्रसंस्करण के अलावा इससे संबंधित इकाइयों के भी स्टाल लगाए जाएंगे। उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका की मैकडोनल्ड ने राज्य में फूड प्रोसेसिंग इकाई की स्थापना में रुचि दिखाई है। वहीं पुणे की समृद्धि उद्योग डेयरी प्रोजेक्ट और एलएल लाजेस्टिक ने 100 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की इच्छा जताई है। मदर डेयरी और वेजफेड संयुक्त रूप से खाद्य प्रसंस्कण इकाई की स्थापना करेंगे।