ईई के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश
रांची : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कार्यपालक अभियंता सुधाकांत झा के खिलाफ विभागी
By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 01:39 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 01:39 AM (IST)
रांची : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कार्यपालक अभियंता सुधाकांत झा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है। उन पर सरकारी आदेश की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता का आरोप है। वे फिलहाल निगरानी विभाग के तकनीकी परीक्षक कोषांग में पदस्थापित हैं। पिछले दिनों उनका तबादला जामताड़ा किया गया था, परंतु उन्होंने योगदान नहीं दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें