दुराचार के आरोपी निदेशक की याचिका पर सुनवाई अप्रैल में
रांची : दुराचार मामले में राजस्थान के निम्स विवि के निदेशक बलवीर सिंह तोमर की याचिका पर हाई कोर्ट मे
By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 01:32 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 01:32 AM (IST)
रांची : दुराचार मामले में राजस्थान के निम्स विवि के निदेशक बलवीर सिंह तोमर की याचिका पर हाई कोर्ट में शुक्रवार को आंशिक सुनवाई हुई। रांची की एक छात्रा ने तोमर के खिलाफ दुराचार का आरोप लगाते हुए रांची के चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तोमर की याचिका में आरोपों को गलत बताया गया है और पूरे मामले को निरस्त करने की मांग की गई है। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की बेंच में सुनवाई हुई। अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें