Move to Jagran APP

कांग्रेस में शुरू हुआ फेरबदल

रांची : प्रदेश काग्रेस में फेरबदल और सांगठनिक बदलाव का दौर आरंभ हो गया है। इस कड़ी में मंगलवार को प्र

By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 12:45 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 12:45 AM (IST)
कांग्रेस में शुरू हुआ फेरबदल

रांची : प्रदेश काग्रेस में फेरबदल और सांगठनिक बदलाव का दौर आरंभ हो गया है। इस कड़ी में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी विनोद किस्पोट्टा को झारखंड प्रदेश काग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग का को-चेयरमेन मनोनीत किया है। जल्द ही मूल संगठन में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल के संकेत दिए गए हैं। निष्क्रिय और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बोलने वाले नेता जहां किनारे किए जाएंगे वहीं अपने विश्वासपात्र और सक्रिय लोगों को सुखदेव भगत कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौपेंगे।

loksabha election banner

विनोद किस्पोंट्टा को मनोनयन पत्र सौंपते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि उनके मनोनयन से पार्टी को लाभ होगा। वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी पूर्वक करते हुए काग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त एवं धारदार बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। किस्पोट्टा के मनोनयन पर महासचिव अनादि ब्रहम, शमशेर आलम, रविंद्र सिंह, राजेश ठाकुर, सूर्यकात शुक्ला, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सुधीर चौधरी, शाहिद अहमद, दिलीप दराद ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.