चतरा के चिकित्सा पदाधिकारी की दो वेतन वृद्धि पर रोक
रांची : राज्य सरकार ने चतरा सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजीव रंजन पर कार्रवाई करते हुए उन
By Edited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 01:47 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 01:47 AM (IST)
रांची : राज्य सरकार ने चतरा सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजीव रंजन पर कार्रवाई करते हुए उनकी दो वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। उनको निंदन की सजा भी दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विभागीय आदेशों के अनुपालन में लापरवाही के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले चिकित्सा पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई चलाई गई थी, जिसमें आरोप की पुष्टि हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें