डीएवी नंदराज में शिक्षिका को विदाई
रांची : डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में शुक्रवार को वरिष्ठ शिक्षिका बासंती सेनगुप्ता को विदाई
By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 01:05 AM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 01:05 AM (IST)
रांची : डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में शुक्रवार को वरिष्ठ शिक्षिका बासंती सेनगुप्ता को विदाई दी गई। वे इस विद्यालय में वर्ष 1997 से अपनी सेवा दे रही थीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार आर्य ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके अब तक के कार्यो की सराहना की। प्राचार्या गुरमीत कौर ने उन्हे फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें