मदरसा इस्लामिया को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करें
रांची : झारखंड प्रदेश मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक प्रदेश कार्यालय रांची में शनिवार को हुई। अध्यक्ष
By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 08:03 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 08:03 PM (IST)
रांची : झारखंड प्रदेश मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक प्रदेश कार्यालय रांची में शनिवार को हुई। अध्यक्षता बिहार-झारखंड, बंगाल-ओडिशा के संगठन प्रभारी गोलक बिहारी ने की। मदरसा इस्लामिया को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की गई।
मंच के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस वर्ष मुख्य रूप से महिला सम्मेलन, बुद्धिजीवी सम्मेलन व ओलमा-मुस्लिम धर्मगुरु सम्मेलन कराया जाएगा। नौ फरवरी को मंच के राष्ट्रीय मार्ग दर्शक इंद्रेश कुमार रांची आएंगे। मौके पर गोलक बिहारी, शाहिद अख्तर, कयामउद्दीन खान, शारिक, मेजर बदरुदोजा, अशफाक, मुस्ताक खान, फरहाना खातून, तनवीर अब्बास सहित कई लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें