99 बेटिकट यात्री गिरफ्तार, 28 हजार की वसूली
रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चला। अभियान के दौरान बेटिकट यात्रा क
रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चला। अभियान के दौरान बेटिकट यात्रा करते 105 लोग पकड़े गए। उनसे स्टेशन पर ही 28,370 रुपये जुर्माना की वसूली की गई। जुर्माना नहीं देने पर 99 लोगों को गिरफ्तार कर रेलवे मजिस्ट्रेट के यहां ले जाया गया। रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में न्यूनतम 12 से 13 सौ रुपये जुर्माना देना पड़ा।
टिकट चेकिंग अभियान को लेकर सुबह से ही रांची स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। चेकिंग के दौरान कई यात्रियों ने भागने भी की कोशिश की, लेकिन आरपीएफ के जवानों ने उन्हें दबोच लिया। कई यात्री अधिकारियों से छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, पर किसी की नहीं सुनी गई। टिकट चेकिंग अभियान में एडीआरएम आर यादव, सीनियर डीसीएम नीरज कुमार, एमएम वीरेंद्र विवेक, एमई विकास कुमार व आरपीएफ के कमांडेंट भवानी शंकर नाथ सहित कई अधिकारी-कर्मचारी और आरपीएफ के जवान शामिल थे।