ओबामा का होगा राष्ट्रव्यापी विरोध : वृंदा
रांची : माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा कि 24 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति का विरोध पूर
रांची : माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा कि 24 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति का विरोध पूरे देश स्तर पर किया जाएगा। यह पहली बार है, जब देश में जनवाद का सबसे बड़ा विरोधी अमेरिकी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित किए गए हैं। इनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मुद्दे पर सभी वामदल एकजुट हैं।
वृंदा रांची में चुनाव की समीक्षा करने आई थीं। समीक्षा के बाद वह मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। कहा कि कोयला ट्रेड यूनियनों की हड़ताल ऐतिहासिक है। मजदूरों को बधाई देते हुए कहा कि इसमें सभी यूनियन शामिल हैं। देश की नई सरकार काले सोने का भी निजीकरण करना चाहती है। यह सरकार घोर जनता और मजदूर विरोधी साबित हो रही है। सरकार के खिलाफ यह सबसे बड़ी हड़ताल है। उन्होंने सिल्ली-राहे में हो रही जेएमएम कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे आजसू का हाथ होना बताया। कहा, हत्यारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को भेदभाव नहीं करना चाहिए।
करात ने कहा कि पीएम एक ओर कहते हैं कि आदिवासियों की जमीन नहीं ली जाएगी और दिल्ली पहुंचते ही अध्यादेश आ जाता है। ऐसे में आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा कैसे होगी, इसके लिए राज्य सरकार में उनके लिए एक अलग से मंत्रालय होना चाहिए। मौके पर राज्य सचिव गोपीकांत बख्शी और प्रकाश विप्लव ने भी अपनी बात रखी।