40 शवों का सामूहिक दाह संस्कार
रांची : मुक्ति संस्था और मुर्दा कल्याण समिति के संयुक्त प्रयास से जुमार नदी के निकट रविवार को 40 शवो
रांची : मुक्ति संस्था और मुर्दा कल्याण समिति के संयुक्त प्रयास से जुमार नदी के निकट रविवार को 40 शवों का सामूहिक दाह संस्कार किया गया। इसके पूर्व 12 दिसंबर को हरमू मुक्तिधाम में पांच शवों का अंतिम संस्कार किया गया था।
मुर्दा कल्याण समिति की टीम पूर्वाह्न 11.30 बजे रिम्स पहुंची। वहां बारी-बारी से 40 शवों को शीतगृह से निकाला गया। रिम्स में अब भी 15 लावारिस शव शीतगृह में रखे गए हैं। करीब दो बजे सभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया। नगर निगम और रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से लकड़ियों की व्यवस्था कराई गई। इस बार पर्याप्त मात्रा में लकड़ियां थीं।
पिछली बार 20 सितंबर को नगर निगम की लापरवाही के कारण रिम्स में पड़े सिर्फ 31 लावारिस शवों का ही अंतिम संस्कार हो सका था। जुमार नदी के किनारे 63 शवों का अंतिम संस्कार करना था। अंतिम संस्कार के मौके पर मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, परमजीत सिंह, संजय, आशीष भाटिया, पंकज चौधरी, एच. नागपाल, संजय गुप्ता, योगेश हरीश, मुर्दा कल्याण समिति के मो.खालिद, तापस चक्रवर्ती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।