Move to Jagran APP

सर्द हवाओं ने बढ़ाई कनकनी

रांची : रविवार को दिन में आसमान में छाए बादलों के कारण हल्की धूप का आना-जाना लगा रहा। शाम होते ही सर

By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 08:01 PM (IST)
सर्द हवाओं ने बढ़ाई कनकनी

रांची : रविवार को दिन में आसमान में छाए बादलों के कारण हल्की धूप का आना-जाना लगा रहा। शाम होते ही सर्द हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी। मौसम विज्ञान विभाग ने रांची का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा।

loksabha election banner

शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी पीडी सेन ने बताया कि फिलहाल अरब सागर में हलचल के कारण जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। दो-तीन दिनों में वहां बारिश हुई, तो इसका असर झारखंड में भी होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दुमका का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा।

----------

रविवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 24.5 8.6

जमशेदपुर 26.3 10.0

डालटनगंज 24.0 9.2

बोकारो 21.2 9.1

दुमका 23.1 7.3

गिरिडीह 24.0 5.8

-------------

शनिवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

रांची 24.5 6.2

जमशेदपुर 26.5 9.4

डालटनगंज 24.8 7.5

बोकारो 22.6 7.5

दुमका 24.1 7.3

गिरिडीह 26.2 5.8

--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.