रांची में पकड़ाए हरियाणा से भागे दो युवक व दो युवतियां
रांची : लालपुर थाना क्षेत्र से दो युवक व दो युवतियां पकड़ी गई। चारों हरियाणा से नौ दिसंबर को ही भाग ग
रांची : लालपुर थाना क्षेत्र से दो युवक व दो युवतियां पकड़ी गई। चारों हरियाणा से नौ दिसंबर को ही भाग गए थे। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। सभी बालिग हैं। सूचना पर पहुंची हरियाणा पुलिस चारों को लेकर हरियाणा के लिए रवाना हो गई है।
पुलिस के साथ चारों युवक-युवतियों के परिजन भी रांची पहुंचे थे। रांची आनेवाले पुलिसकर्मियों में हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सेक्टर 55 व बल्लभगढ़ थाने के पुलिसकर्मी शामिल थे।
एक युवती दिल्ली इंजीनिय¨रग कॉलेज के द्वितीय वर्ष की छात्रा है, जो नौ दिसंबर को कॉलेज के लिए निकली थी और लापता हो गई थी। उसके अपहरण का आरोप उसके ही पड़ोसी बल्लभगढ़ के गर्ग कॉलोनी के गली नंबर 6 स्थित मकान नंबर 222 निवासी शुभम नामक युवक पर लगा था। शुभम भी पकड़ लिया गया है।
दूसरी युवती अग्रवाल कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके अपहरण का आरोप उसके ही पड़ोसी विजय कुमार सिंह पर लगाया गया था। वह भी पकड़ा गया है।