सिविल जज नियुक्ति को साक्षात्कार शुरू
राब्यू, रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नियुक्ति परीक्षा के तहत मुख्य परीक्
By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 01:45 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 01:45 AM (IST)
राब्यू, रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नियुक्ति परीक्षा के तहत मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुक्रवार से शुरू हो गया। परीक्षा नियंत्रक वीएन अखौरी के अनुसार, पहले दिन कुल 30 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। जेपीएससी ने अभ्यर्थियों के क्रमांक वार साक्षात्कार की तिथि की घोषणा पहले ही कर दी थी। साक्षात्कार 25 जनवरी तक चलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें