16-17 चक्रों में होगी मतगणना
रांची : विधानसभा चुनाव की मतगणना 23 दिसंबर को होगी। मतगणना औसतन 16-17 चक्रों में की जाएगी। सुबह आठ
रांची : विधानसभा चुनाव की मतगणना 23 दिसंबर को होगी। मतगणना औसतन 16-17 चक्रों में की जाएगी। सुबह आठ बजे पंडरा बाजार समिति में मतगणना प्रारंभ की जाएगी। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने शुक्रवार को मतगणना की तैयारी को लेकर निर्वाची पदाधिकारियों के संग एक समीक्षा बैठक की।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सबसे पहले मतगणना पोस्टल बैलेट की होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी। प्रत्येक मतगणना हॉल में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए जाएंगे। प्रत्येक चक्र की गणना प्रसारित की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शनिवार को दिया जाएगा। मीडिया कर्मियों के लिए प्राधिकार पत्र तथा उनके लिए अलग कमरे की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में रांची, हटिया, सिल्ली, खिजरी, काके, माडर के निर्वाची पदाधिकारी और उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।