जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात
सोनाहातू : प्रखंड के तेंतला गंाव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। चौद
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 10:34 PM (IST)
सोनाहातू : प्रखंड के तेंतला गंाव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। चौदह की संख्या में आए हाथियों ने धान की फसल को खाया और बर्बाद कर दिया। साथ ही गंाव के सभी सब्जी खेतों को भी रौंद डाला। हाथियों ने किसान हलधर महतो, भगीरथ महतो, इंद्र महतो, अधीन महतो, द्रौण महतो, हीरालाल महतो के धान को बर्वाद किया। किसान अमिन कोईरी, ताराचांद कोईरी की सब्जी की फसल को रौंद दिया है। गंाव में हाथियों के उत्पात से लोग भयभीत हैं। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें