पत्नी की हत्या कर खुद घोप लिया तीर
लापुंग : लापुंग थाना क्षेत्र के डिम्बा गाव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय डिम्बा की रसोइया 35 वर्षीया आश
लापुंग : लापुंग थाना क्षेत्र के डिम्बा गाव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय डिम्बा की रसोइया 35 वर्षीया आशा मुंडाइन की मासूम बच्चों के सामने ही हथौड़ी व टागी से मार मारकर उसके पति जीतपाहन मुंडा ने हत्या कर दी। जीतवाहन ने खुद अपने पेट में तीर घोंप कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जीतवाहन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे लापुंग पुलिस ने लापुंग सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में उपचार के लिए भेज दिया है।
घटना राजकीय मध्य विद्यालय डिम्बा की रसोइया 35 वर्षीया आशा मुंडाइन के मायके में उस समय घटी, जब खुद उसके पति जीतपाहन मुंडा से किसी बात को लेकर नोकझोंक शुरू हुई। रात्रि 12 बजे से लेकर रात्रि दो बजे तक जीतपाहन मुंडा व उसकी पत्नी आशा देवी के साथ लड़ाई खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई। जीतपाहन मुंडा ने अपनी पत्नी आशा मुंडाइन को अपने बच्चों के सामने ही हथौड़ा व टागी से वार कर मार डाला। जीतपाहन मुंडा की दिमागी हालत खराब बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही लापुंग पुलिस डिम्बा गाव पहुंच गई। पुलिस ने जीतपाहन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व टागी को बरामद कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गाव में शोक की लहर दौड़ गई। आशा अपनी मा फूलो मुंडाइन के घर में ही परिवार के साथ रहती थी। इसी गाव में उसकी ससुराल भी थी। राजकीय मध्य विद्यालय डिम्बा में प्रात:कालीन कक्षा होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं व शिक्षक रसोइया आशा मुंडाइन के घर पहुंचे। स्कूल में शनिवार को मध्याह्न भोजन बंद रहा। विद्यालय में शोकसभा हुई।
ठीक नहीं थी पिता की दिमागी हालत
सुनील कुमार गुप्ता, लापुंग : मोर आबा मोर आईयो के टागा से माइर देलक पहिले घाना से मारलक आउर बाद में टागी से काइट देलक। मोर आबा मोर छोट बहिन के भी मारत रहे लेकिन उके बचाय लेलो। यह बातें आशा की हत्या के बाद दूसरे दिन डरी सहमी आशा मुंडाइन की बड़ी बेटी प्रिया कुमारी ने अपनी भाषा में कही। रोती बिलखती बेटियों को पड़ोस में रहनेवाली चाची संभाल रही थी। आशा मुंडाइन की हत्या के बाद उसकी तीनों पुत्रिया सात वर्षीया प्रिया कुमारी, पांच वर्षीया प्रीति कुमारी व तीन वर्षीया शिवानी कुमारी का संसार उजड़ गया है। मा अब इस दुनिया में नहीं रही, वहीं पिता ने मा को मारकर खुद आत्महत्या करने की कोशिश की और अब वह जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद से प्रिया कुमारी, प्रीति कुमारी व शिवानी कुमारी सहमी हुई हैं। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि अब उनका क्या होगा। अब उन्हें कौन संभालेगा। कौन उन्हें मा का प्यार देगा। आशा की बड़ी बेटी प्रिया ने बताया कि उसके पिता की दिमागी हालत कई दिनों से ठीक नहीं थी। रात में उसके पिता ने मा को मारकर सुबह तक बिस्तर में साथ में ही सोया रहा। प्रिया की चाची पानो मुंडाइन ने बताया कि बच्चों का लालन-पालन अब वे लोग ही करेंगे।