गांव-गांव तक फैला नशामुक्ति अभियान
रातू : नशामुक्ति को लेकर शुरू किया गया अभियान अब जोर पकड़ चुका है। यह अभियान गांव-गांव तक फैल चुका है
रातू : नशामुक्ति को लेकर शुरू किया गया अभियान अब जोर पकड़ चुका है। यह अभियान गांव-गांव तक फैल चुका है। एक ओर महिलाएं जहां घूम-घूमकर हड़िया, शराब को नष्ट कर रही हैं, वहीं अब गण्यमान्य लोग भी इसके लिए आगे आने लगे हैं। गांवों में बैठक कर लोगों को नशा से मुक्ति दिलाने की रणनीति बनने लगी है।
शुक्रवार को पाच पड़हा प्रार्थना सभा तिगरा की ओर से नशामुक्ति अभियान को लेकर पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में समाजसेवी बीरेंद्र भगत, प्रमुख सीमा देवी, जिप सदस्य अकलीमा खातून, थानाप्रभारी गिरीश कुमार अंबष्ठ, मुखिया सुखदेव उराव, किशुन उराव, पंचायत समिति सदस्य अनिल तिर्की, सल्यावति देवी ने पूरे पंचायत को नशा से मुक्त रखने की अपील की। साथ ही कहा कि अभियान को सख्ती से चलाना होगा, ताकि समाज से यह बुराई दूर हो सके।
वहीं, पंचायत की टोली नदी टोली, टिकारा टोली, गरीया टोली, चौरा टोली, गंगा टोली, बुचीडाढ़ी, बासाइर टोली, तिगरा समेत 11 टोली में पाच सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया गया। यह समिति दारू, हड़िया बनाने एवं पीने वाले की पहचान करेगी। अध्यक्षता सुखदेव उराव व संचालन महबा मिंज ने किया। इससे पूर्व गाव के सभी घरों का निरीक्षण कर दारू, हड़िया बनाने वाले सामान को जब्त किया गया। मौके पर रंजीत पाहन, सोमेश उरांव, मंगरा उरांव, लुकेश उराव, बिगल पाहन, चारो उराव, जौरा उराव, लक्ष्मण उराव, करमा उराव, चिंतामणि मिंज, मनोज उराव, रामा उराव, अनिल तिर्की, प्रेम उराव, तितरू महतो, कार्तिक उराव, लेला उरांव, रामू उरांव, सुधीर लकड़ा, सहोदरा उराइन, सरिता एक्का, चुनहती लकड़ा, नीलमणि देवी, पुष्पा उराइन, शांति देवी, कुमिया उराइन, पलहो उराइन, चरिया उराइन समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।
वहीं, हुरहुरी पंचायत की गुटुवाटोली में महिलाओं ने अभियान चलाकर घर-घर घुसकर निरीक्षण किया। लाल भोंडा में संजीवनी ग्रुप की महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान चलाया। मौके पर गाव की सैकड़ों महिलाएं व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
-----------