सैनिक पति से ठगी में पत्नी गई जेल
रांची : सुखदेवनगर पुलिस ने पति से ठगी करने के आरोप में पत्नी श्वेता कुजूर को शुक्रवार को जेल भेज दिय
रांची : सुखदेवनगर पुलिस ने पति से ठगी करने के आरोप में पत्नी श्वेता कुजूर को शुक्रवार को जेल भेज दिया। वह टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आरा गेट की निवासी है। उसके खिलाफ उसके ही पति आनंद प्रकाश एक्का ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आनंद वर्तमान में सेना में कार्यरत हैं। वे मूल रूप से लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के कचमाली के रहनेवाले हैं और रांची के इटकी रोड में किराए पर रहते थे।
सैनिक पति के अनुसार उनकी पत्नी श्वेता का सीन लोहरा नामक एक युवक से प्रेम प्रसंग था। वह इटकी रोड वाले आवास में रहती थी। उसके प्रेम प्रसंग के कारण विवाद हुआ तो वह घर से सारा सामान लेकर फरार हो गई। इसमें उसकी मां ने भी सहयोग किया। इसके बाद उसने श्वेता, उसकी मां प्रेमी कुजूर व प्रेमी सीन लोहरा को आरोपी बनाते हुए 30 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई। सुखदेवनगर के थानेदार रणधीर कुमार ने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।