तमाड़ में बस पलटी, कई जख्मी
तमाड़ : रांची-टाटा राजमार्ग पर बालालौंग मोड़ के समीप राजधानी नामक बस के पलटने से लगभग एक दर्जन यात्री
तमाड़ : रांची-टाटा राजमार्ग पर बालालौंग मोड़ के समीप राजधानी नामक बस के पलटने से लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना सोमवार की सुबह सात बजे की है। बस दिउड़ी से रांची जा रही थी। सभी यात्री आसपास के गांवों के ही थे। दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल एंबुलेंस से रिम्स ले जाया गया। तमाड़ पुलिस बाद में घटनास्थल पर पहुंची।
सूचनानुसार रांची जा रही बस की रफ्तार तेज थी। इसी बीच बस बालालौंग मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर घायल यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि दुर्घटना चालक की गलती के कारण हुई। आकस्मिक एनएच सेवा के माध्यम से उपलब्ध एंबुलेंस से घायलों को रिम्स ले जाया गया। घायलों में जगदीश रविदास समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में कर लिया है।