स्वच्छता अभियान से जुड़ेंगे केंद्रीय संस्थान
By Edited By: Published: Tue, 23 Sep 2014 10:16 PM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 10:16 PM (IST)
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 2 अक्टूबर से राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन अभियान शुरू हो रहा है। वर्ष 2019 तक पूरे देश को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य है। अभियान से राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्रीय कार्यालयों को भी जोड़ा गया है। केंद्र सरकार के सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इस बाबत केंद्र सरकार ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं। 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर सरकारी कार्यालयों में छुंट्टी रहती है। छुंट्टी के बावजूद कर्मियों को कार्यालय आने को कहा जा रहा है। रेलवे में भी स्वच्छता अभियान की तैयारी चल रही है। इधर, राज्य सरकार ने स्वच्छता अभियान को लेकर कई कार्यक्रम बनाए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें