एचइसी मुख्यालय के आसपास निषेधाज्ञा लागू
By Edited By: Published: Tue, 23 Sep 2014 10:16 PM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 10:16 PM (IST)
रांची : एचइसी मुख्यालय और झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के एक किलोमीटर की परिधि में एसडीओ ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। 22 सितंबर से एक नंवबर तक यह लागू रहेगी। वहां विभिन्न राजनैतिक पार्टियों तथा सरकारी संगठन अपनी मांगों के समर्थन में धरना, प्रदर्शन और घेराव का कार्यक्रम करते हैं, जिससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है। निषेधाज्ञा में उक्त क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक साथ जमा होना या किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन की मनाही होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें