संगठन को मजबूती प्रदान करें कांग्रेस कार्यकर्ता
पिस्कानगड़ी : काग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि पुरानी बातों को भूलकर नए ढंग से संगठन को मजबूती प्रदान करें। कहा, आनेवाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को नए जोश के साथ क्षेत्र में उतरना होगा।
पूर्व प्रदेश महामंत्री लाल प्रेमप्रकाश नाथ शाहदेव ने कहा कि वर्तमान उपचुनाव के परिणाम से पता चलता है कि लोगों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। सम्मेलन की अध्यक्षता बजरंग महतो, संचालन अनीस अंसारी तथा धन्यवाद ज्ञापन जेयारत हुसैन अंसारी ने किया। मौके पर सैयद अफसर शाह, चन्द्रदेव नारायण शुक्ला, मानस सिन्हा, दशा मुंडा, मो. याकूब, तपेश्वर केशरी, मंगल उराव, मेरी तिर्की, सुलेखा देवी, अफजल हुसैन, अख्तर हुसैन, त्रिवेणी साहू, कयूम अंसारी, रेखा सोनी, रश्मि देवी, सुकरा उराव, कुर्बान अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।