झाविमो के विधानसभा प्रभारी मनोनीत
रांची : झारखंड विकास अनुसूचित जाति मोर्चा ने रांची जिला ग्रामीण के सभी छह विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। रविवार को हुई मोर्चा की बैठक में रूपेश बैठा को हटिया, राजन नायक को कांके, अशोक राम को खिजरी, रिझू नायक को सिल्ली, आनंद तूरी को मांडर तथा सुभाष मछुवा को तमाड़ विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया है। प्रभारियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर मोर्चा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई है। इधर, रविवार को ही झाविमो रांची महानगर की ओर से सुखदेव नगर, बरियातू और हिंदपीढ़ी मंडल में पूर्ण बहुमत-मजबूत सरकार का नारा बुलंद किया गया। कार्यकर्ताओं ने मजबूत सरकार की परिकल्पना को साकार करने के लिए संबंधित मंडलों में पदयात्रा की। केंद्रीय महासचिव राजीव रंजन प्रसाद, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, आदित्य मोनू, सुनील गुप्ता, संजय पांडेय आदि ने शिरकत की।