जीव विज्ञान के क्षेत्र में हर दिन नया काम
रांची : रांची विवि के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज में शनिवार को जीव विज्ञान के रिफ्रेशर कोर्स के समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ.एम रजीउद्दीन थे। इन्होंने कहा कि लाइफ साइंस के क्षेत्र में हर दिन नया काम हो रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव समाज में दिखाई पड़ता है। यहां से जो सीखा, उसे अपने कॉलेजों में जाकर शिक्षकों व छात्रों के साथ साझा करें।
इससे पहले एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के निदेशक डॉ.अशोक कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यूजीसी ने रांची विवि को हृयूमन रिसोर्स डेवलेपमेंट सेंटर के तौर पर विकसित करने की योजना बनाई है। विज्ञान शिक्षकों को हर नई विषयवस्तु से अपडेट रहना जरूरी है। डॉ. सुब्रो रागा ने रिफ्रेशर कोर्स की उपलब्धियों के बारे में बताया। मंच संचालन डॉ.संजीव कुमार सिंह व कोर्स को-आर्डिनेटर डॉ.विश्वरूप मुखर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर प्रो. एके झा, डॉ. मनी सक्सेना, डॉ. वोदरा, डॉ. संजीव पाडेय, डॉ. अर्णव राय, प्रो. आनंद ठाकुर, डॉ. सुचित्रा, डॉ. एम. खान, डॉ. दारा सिंह, डॉ. मनोज, प्रो. एसएन उरांव आदि उपस्थित थे।