Move to Jagran APP

डीजीपी सहित 18 के राष्ट्रपति पदक की केंद्र से अनुशंसा

By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 01:01 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 01:01 AM (IST)
डीजीपी सहित 18 के राष्ट्रपति पदक की केंद्र से अनुशंसा

रांची : राज्य सरकार ने डीजीपी राजीव कुमार सहित 18 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक देने के लिए केंद्र सरकार से अनुशंसा की है। केंद्र सरकार की मुहर लगने के बाद 15 अगस्त 2014 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी को राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। पूर्व में पुलिस मुख्यालय ने राजीव कुमार के नाम की अनुशंसा उत्कृष्ट सेवा के लिए की थी, जबकि रांची के सिटी डीएसपी पंचानन सिंह और रामगढ़ के एसपी रंजीत कुमार प्रसाद के नाम की अनुशंसा विशिष्ट सेवा के लिए की गई थी। बाद में राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजी गई सूची में से रामगढ़ के एसपी का नाम हटा दिया गया। उनकी जगह डीजीपी राजीव कुमार का नाम विशिष्ट सेवा के लिए भेज दिया गया। उत्कृष्ट सेवा के लिए किसी का नाम नहीं भेजा गया है। कोयला तस्करी की चल रही जांच के दायरे में आने के कारण रंजीत कुमार का नाम हटा दिए जाने की बात कही जा रही है। इसी प्रकार कंट्रोल रूम धनबाद के डीएसपी रामचंद्र राम और मुख्यालय-2, रांची के डीएसपी नवल शर्मा का भी नाम हटा दिया गया है। इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। दोनों के नाम की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय ने सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए राज्य सरकार से की थी।

loksabha election banner

----------

जिनकी हुई अनुशंसा

विशिष्ट सेवा :

1. राजीव कुमार : डीजीपी, झारखंड ़

2. पंचानन : सिटी डीएसपी, रांची

------

सराहनीय सेवा :

1. निरंजन प्रसाद : एसपी, विशेष शाखा

2. शंकर प्रसाद झा : इंस्पेक्टर, सीआइडी, रांची

3. सतीश कुमार गुरुंग : रीडर, सीआइडी, रांची

4.हवलदार फूल मोहम्मद खां : सीआइडी, रांची

5. प्रमोद कुमार : पुलिस संख्या 112, सीआइडी

6. जगदीश चंद्रपाठ पिगुआ : आयुधिक सूबेदार, एसटीएफ, रांची

7. रवींद्र पांडेय : आयुधिक जमादार, एसटीएफ, रांची

8. रामू महतो : परिवहन जमादार, एसटीएफ, रांची

9. मदन जी : एएसआइ, एसटीएफ, रांची

10. अजीत कुमार भारती : आयुध हवलदार-169, एसटीएफ, रांची

11. विजय कुमार सिंह : चालक हवलदार 201, एसटीएफ, रांची

12. टुनटुन कुमार : पुलिस 313, जैप-3, गोविन्दपुर, धनबाद

13. मदन महतो : पुलिस-9, जैप-3, गोविन्दपुर, धनबाद

14. अरुण कुमार चौधरी : सिविल जमादार, जैप-4, बोकारो

15. कमलेश सिंह : एएसआइ, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, पदमा, हजारीबाग

16. बैद्यनाथ मिश्रा : एएसआइ, धनबाद जिला बल

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.