झोपड़ी में आग लगने से दंपति झुलसे
By Edited By: Published: Wed, 16 Apr 2014 10:10 PM (IST)Updated: Wed, 16 Apr 2014 10:10 PM (IST)
रांची : शरारती तत्वों ने झोपड़ी में माचिस से आग लगा दी। जिसके कारण सो रहे दंपती मंगल लोहरा (25 वर्ष) और उसकी पत्नी बीणा देवी (23 वर्ष) झुलस गए। मंगल बुंडू के गुटूहातु निवासी चरण लोहरा का पुत्र है। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रिम्स के बर्न वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार आग से मंगल का 80 प्रतिशत शरीर जल गया है। वहीं उसकी पत्नी बीणा देवी 30 प्रतिशत जल गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें