Move to Jagran APP

भुनेश्वर मेहता को दो वर्ष पूर्व ही यूनियन से कर दिया है निष्कासित

रामगढ़ : पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता को झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन से दो वर्ष पूर्व ही पदमुक्

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 10:07 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 10:07 PM (IST)
भुनेश्वर मेहता को दो वर्ष पूर्व ही यूनियन से कर दिया है निष्कासित
भुनेश्वर मेहता को दो वर्ष पूर्व ही यूनियन से कर दिया है निष्कासित

रामगढ़ : पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता को झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन से दो वर्ष पूर्व ही पदमुक्त करते हुए अध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही महेंद्र पाठक कभी भी झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के किसी स्तर पर किसी पद पर नहीं रहे है। इसके बावजूद इन दोनों नेताओं द्वारा मिलीभगत कर यूनियन के नाम पर पद का धौंस दिखाकर मजदूरों को बरगलाया जा रहा है। ये बातें झारखंड राज्य कमेटी एटक के राज्य कार्यकारिणी सदस्य बालेश्वर महतो ने कही। वे शनिवार को मंजूर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। कहा कि ये नेतागण रामगढ़ एवं अन्य जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित फैक्ट्री के मालिकों से मिलकर मजदूरों के आंदोलन को बेचने का काम कर रहे है। जिससे झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन एवं एटक की छवि धूमिल हुई है। इन्हीं वजहों से यूनियन के महासचिव सपन कुमार घोषाल ने आम सभा के माध्ययम से इन्हें निष्कासित कर दिया है। साथ ही साथ इसकी सूचना श्रमायुक्त झारखंड सरकार व उप श्रमायुक्त हजारीबाग को पत्र देकर दी है। कहा कि इसके अलावा राज्य एवं केंद्रीय नेतृत्व एटक को इसी जानकारी मुहैया करा दी गई है। कहा कि मजदूरों को बरगला कर पैसे की उगाही करना ही इनका मुख्य उद्देश्य रह गया है। प्रेस वार्ता के दौरान भाकपा जिला सचिव साबिर अंसारी, सहायक जिला सचिव सुजीत कुमार ¨मटू, अंचल सचिव मांडू ईश्वर महतो, अंचल सचिव रामगढ़ करमा मांझी, कार्यालय प्रभारी राजेंद्र कुमार, अंचल सचिव गोला धनेनाथ चौधरी मौजूद थे।

loksabha election banner

झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बने गुरुदास

झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष गुरुदास दासगुप्ता का चयन किया गया है। जबकि उपाध्यक्ष रमेश मुखी, रतन महतो, अंबुज ठाकुर, महासचिव एसके घोषाल, सचिव नर¨सह राव, सीबी चौरसिया, श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष एस प्रमाणिक को चयन किया गया है। साथ ही कार्यकारिणी में शाशि कुमार, बासमति हेंब्रम, चुडा हंसदा, रामश्रय प्रसाद, महादेव राम, निरसो बेसरा, लालमणि प्रजापति, विद्यासागर गिरी, रामजी साहु, करण हेंब्रम, केएन पहाड़िया व सपन कुमार हलदर को रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.