समस्याओं को ले आंदोलन करेगा विस्थापित संघर्ष मोर्चा
घाटो : झारखंड 15 नंबर में शनिवार को विस्थापित संघर्ष मोर्चा की एक बैठक हुई। अध्यक्षता रामविलास महतो
घाटो : झारखंड 15 नंबर में शनिवार को विस्थापित संघर्ष मोर्चा की एक बैठक हुई। अध्यक्षता रामविलास महतो व संचालन जगदीश रजवार ने किया। इसमें मोर्चा के नेता रामविलास महतो ने कहा कि आज यहां के विस्थापित देशहित में अपना तमाम जमीन सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना को दे दिया, ताकि जमीन के अंदर से कोयला निकले और देश विकास करे, लेकिन सब कुछ गंवाने के बाद रैयतों का हाथ खाली है। कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। वर्षों से चोपड़ा मोड़ से लेकर लईयो तक सड़क की दयनीय स्थित है। पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। झारखंड से टाटा स्टील व बीजीआर का बड़े-बड़े हाइवा वाहन इसी सड़क से कोयला ढोने का काम कर रहे है, जिसके कारण कभी भी द़ुर्घटना हो सकता है। वही लखन रजवार ने कहा कि आज ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ रहा है। चारो ओर गंदगी का अंबार है। प्रबंधन एक साजिश के तहत लोकल सेल की रौनक लगभग समाप्त कर चुकी है। सेल का कार्य ठप होने के कारण सैकड़ों युवा आज बेरोजगार हो गये है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इसको लेकर पीओ आरडी ¨सह को एक मांगपत्र दिया जाए। अगर दो सप्ताह के अंदर मांगों को पूरा नही किया जाता है, तो इसके लिये मोर्चा आंदोलन करेगी। बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष जगरनाथ महतो, गोविन्द महतो, इचाकडीह पंचायत के उप मुखिया पप्पू कुमार, अजय ¨सह, रमेश रवि, बालेश्वर रजवार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।