दुर्घटना का आरोपी भेजा गया जेल
कुजू : कुजू पुलिस ने कांड संख्या 161/17 के आरोपी तोपा निवासी वाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 09:28 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 09:28 PM (IST)
कुजू : कुजू पुलिस ने कांड संख्या 161/17 के आरोपी तोपा निवासी वाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि गत 24 जून को वाहिद अंसारी की मोटरसाइकिल से छठी देवी पति रामजस शर्मा घायल हो गई थी। उसे इलाज कराने के लिए वाहिद के द्वारा रांची मेदांता हॉस्पीटल ले जाया गया था। जहां डाक्टरों ने छठी देवी को मृत घोषित कर दिया। छठी देवी के मृत घोषित होने के बाद माहौल बिगाड़ता देख डॉक्टरों ने सदर थाना रांची को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने वाहिद को कस्टडी में लेते हुए कुजू पुलिस को इसकी जानकारी दी। कुजू पुलिस ने वाहिद को रांची से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें