मंडा पूजा में शिव भक्तों ने दिखाई आस्था
गिद्दी (रामगढ़) : श्रीश्री मंडा पूजा समिति बलसगरा के तत्वावधान में रविवार को भगवान शिव के उपासना का
गिद्दी (रामगढ़) : श्रीश्री मंडा पूजा समिति बलसगरा के तत्वावधान में रविवार को भगवान शिव के उपासना का पर्व मंडा धूमधाम से मनाया गया। इसके पूर्व शिव भक्तों ने दिन भर उपवास रखकर संध्या में लोटन सेवा, कलश स्थापना, रात्रि में शिव-पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना की। मंडा पूजा को ले भोगता और भोगताइनों का भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास, तपस्या व सेवा भावना देखने को मिला। अहले सुबह शिव भक्त व भोगताइनों ने अपने आस्था का परिचय दिया। 80 जोड़ा भोगता व भोगताइनों ने दहकते अंगारों में फुलकुंदी की। वहीं 15 जोड़ा भोगता बनस झूला पर झूले। इसके पूर्व छऊ नृत्य का उद्घाटन समिति के संरक्षक कपील देव महतो, अध्यक्ष लुधी महतो, सचिव दशरथ महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान संरक्षक कपील देव महतो ने छऊ नृत्य प्रतियोगिता में बंगाल के कासीराम महतो ग्रुप को पहला तथा बंगान के निरंजन महतो को दूसरे स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया। मौके पर सुदर्शन भुइयां, नेपाल महतो, मंगलदेव महतो, दिवाकर महतो, विरेंद्र कुमार महतो, उमेश महतो, बलदेव राम, पतिलाल महतो, शंभु राम, सुरेश राम, तालेश्वर राम, देवनाथ महतो, रोहन महतो, सुरेंद्र कुमार, विकास कुमार, बसंत प्रजापित, कौलेश्वर राम, राहित राम, संतीश प्रजापति, कमाल राज, आजाद दास समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।