झारखंड कुर्मी महासभा की बैठक संपन्न
घाटो : झारखंड कुर्मी महासभा प्रखंड इकाई गोमिया की एक बैठक रिझूनाथ चौधरी इंटर कालेज महुआटांड़ में
घाटो : झारखंड कुर्मी महासभा प्रखंड इकाई गोमिया की एक बैठक रिझूनाथ चौधरी इंटर कालेज महुआटांड़ में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभुनाथ महतो व संचालन गिरधारी महतो ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से गोमिया प्रखंड कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पचमो निवासी रामविलास महतो को बनाया गया। वही सचिव बालमुकुंद महतो व कोषाध्यक्ष परमेश्वर महतो को बनाया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज में बाल विवाह रोकने, दहेज प्रभा को खत्म करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समाज को नशामुक्त करने के लिये अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से बोकारो जिलाध्यक्ष सूरज महतो, वकील महतो, जगदीश महतो, उमेश कुमार महतो, गुरूचरण महतो, चुकेन्द्र महतो, तेजू महतो, गुलाबचंद महतो, भुनेश्वर महतो, बालमुकुन्द महतो, परमेश्वर महतो, किशुन महतो, रामसुन्दर महतो, दौलत महतो, उमाचरण महतो सहित दर्जनों लोग शामिल थे।