अरगड्डा में लगी स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया की प्रतिमा
अरगडा(रामगढ़) : अरगडा जीएम ऑफिस मुख्य मार्ग के समीप रविवार को स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया का 16
अरगडा(रामगढ़) : अरगडा जीएम ऑफिस मुख्य मार्ग के समीप रविवार को स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया का 160वां शहादत दिवस सह नई प्रतिमा को विधिवत स्थापित किया गया। प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेदिया विकास परिषद् के केंद्रीय अध्यक्ष शंकर बेदिया, संचेतक देवकीनंदन बेदिया, टोंगी मुखिया संध्या देवी, रामवृक्ष बेदिया, शिवदेव बेदिया, गोपाल मुंडा, सैनाथ गंझू व अन्य ने एक साथ किया। इसके बाद सभी ने शहीद के प्रतिमा के समीप दो मिनट का मौन धारण व पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलित कर हुआ। कार्यक्रम का संचालन धनेलाल बेदिया ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शंकर बेदिया ने कहा, हमारे राज्य, देश व समाज के सच्चे सिपाही की शहादत वर्षो के गुमनामी के बाद आज रंग लाई है। इन्होंने अग्रेजों द्वारा समाज में शोषण से ग्रसीत पिड़ीतो के लिए क्रांति की मशाल उठाई थी, इसे हमें याद रखते हुए, इनके देश भक्ति के अलख को घर-घर तक पहॅुचाने की जरुरत है। सरकार से मांग की कि हजारीबाग के बड़कागांव मोहदीगढ़ के बुढ़वा महादेव को बेदियागढ़ के नाम से पर्यटन स्थल बनाया जाए, साथ ही बेदिया एंव वेदिया के मतभेद को दूर कर पिछड़ी आयोग संघ से चिट्ठी को वापस लेने की बात कही। देर संध्या तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। मौके पर राजेश बेदिया, शत्रुधन बेदिया, शविदेव बेदिया, मुखलाल बेदिया, अर्जुन बेदिया, वशी खान, अर्जुन भुईयां, राजेन्दऊ बेदिया, परमेश्वर बेदिया, राजेश,अनिल, संदीप, अरविन्द बेदिया, दिनेश, नंदकिशोर, संजय, बबलू, विजेन्दर, अमर लाल, सुरेश, बाहदुर, भीम, महेश, हीरा, ¨सकदर, मीना देवी, सबिता देवी, शीला देवी, मुन्नी देवी सहित दर्जनो उपस्थित थे।