क्षेत्र का विकास लक्ष्य : विधायक
पतरातू (रामगढ़) : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो, यही मेरा लक्ष्य है। इस कारण मै
पतरातू (रामगढ़) : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो, यही मेरा लक्ष्य है। इस कारण मैं हमेशा क्षेत्र के लिए कार्य करती रहती हूं। ये बातें स्थानीय विधायक निर्मला देवी ने कहीं। वे शनिवार को सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं। इसके बाद उन्होंने पूजा-अर्चना करने के बाद नारियल फोड़कर व शिलापट का अनावरण कर विधायक निर्मला देवी, जिप सदस्य अर्चना देवी, पालु पंचायत के मुखिया गंगाधर महतो आदि ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।
किरीगड़ा के साधुशरण ¨सह के घर से साव टोला होते हुए बीरहोर कालोनी तक वह सड़क करीब पौने तीन किमी बनना है। इसकी लागत करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। मौके पर कृष्णा ¨सह, बीतन महतो, ब्रजेश ¨सह, सुजीत पटेल, संतोष ¨सह, मुकेंद्र ¨सह, संतोष साव, आबिद खान, इंद्रजीत ¨सह, ओंकार ¨सह, उप मुखिया संजतु देवी, सरीता देवी, सुबरन ¨सह, रघुनाथ महतो, हरिद्वार साव, अरबिन्द ¨सह सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल थे।