Move to Jagran APP

सांकुल गांव को शराबमुक्त बनाएंगी महिलाएं

पतरातू (रामगढ़) : सांकुल गांव में रविवार को महिलाओं ने मध्य विद्यालय परिसर में बैठक की। इसमें मह

By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 08:53 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 08:53 PM (IST)
सांकुल गांव को शराबमुक्त बनाएंगी महिलाएं
सांकुल गांव को शराबमुक्त बनाएंगी महिलाएं

पतरातू (रामगढ़) : सांकुल गांव में रविवार को महिलाओं ने मध्य विद्यालय परिसर में बैठक की। इसमें महिलाओं ने शराब से होने वाले नुकसान की चर्चा की और सांकुल गांव को शराब से मुक्त करने का निर्णय लिया। बैठक में निर्णय लेते हुए शराब पीने व बनाने व बेचने वालों को अल्टीमेटम देते हुए कहा गया कि 10 दिनों के अंदर वे अपने आप में सुधार करते हुए शराब पीने व बनाने व बेचने से बाज आएं अन्यथा उन्हें आर्थिक दंड देना होगा। और इसके बाद भी लोगों में सुधार नहीं हुआ तो महिलाएं पुलिस की मदद से कार्रवाई करने का बाध्य होंगी। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सरस्वती देवी सहित गीता देवी, पूनम देवी, हितवा देवी, सारो देवी, अनिता देवी, सुमित्रा देवी, नेहा देवी, कुलेश्वरी देवी, सबीता देवी, कविता देवी, देवंती देवी, दहनी देवी, मुनवा देवी, सुगनी देवी, बसंती देवी, वीणा देवी, सीता देवी, उषा देवी, कंचन देवी, गुड़िया देवी, कलावती देवी, कौशल्या देवी, मंजु देवी, मालती देवी सहित दर्जनों अन्य महिलाएं शामिल थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.