एकजुट होकर करें उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति : चंद्रप्रकाश
रजरप्पा : रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित बवनधारा तट पर रविवार को संयुक्त मोर्चा द्वारा वनभोज सह मिलन सम
रजरप्पा : रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित बवनधारा तट पर रविवार को संयुक्त मोर्चा द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ठ अतिथि केएल कुंडू और संयुक्त मोर्चा के संरक्षक रोशनलाल चौधरी मौजूद थे। वनभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चंद्रप्रकाश ने कहा जिस तरह विभिन्न श्रम संगठन के नेता एकजुट होकर वनभोज के लिए जुटे है। उसी तरह मिलकर सीसीएल द्वारा निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को हासिल करे। तभी रजरप्पा का विकास संभव है। क्योंकि सीसीएल के विकास के बिना यहां के लोगों का विकास संभव नहीं है। वहीं विशिष्ठ अतिथि रजरप्पा जीएम ने कहा कि हर हाल में सभी श्रम संगठन के साथियों के प्रयास से उत्पादन लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत 51 किलो का माला पहनाकर किया गया। तत्पश्चात सभी लोगों ने मिलकर वनभोज का आनंद उठाया। मौके पर डीएवी प्राचार्य एचके झा, चितरपुर जिप सदस्य गोपाल चौधरी, संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष हरिश ठाकुर सहित रजरप्पा पीओ संजय कुमार, वाशरी पीओ सिन्हा, कोलियरी मैनेजर संजीव कुमार, एसओपी जीएस संयाल, एएलएन शर्मा, बीडी महतो के अलावे श्रमिक नेता र¨वद्र वर्मा, सुरेश राम, अनिल प्रसाद, डीएन चौधरी, सीडी ¨सह, राजेंद्र चैधरी, चंदेश्वर ¨सह, हाजी अख्तर आजाद, मनी पांडेय, अर्जुन राम, सुखसागर ¨सह, विनोद कुमार, नंदकिशोर दास, याकुब अंसारी, भागीरथ मानकी, युगल किशोर, शोभा बड़ाईक सहित कई मौजूद थे।