दुकान आगजनी, सामान जलकर खाक
अरगड्डा (रामगढ़) : रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा बाजार(चाड़ी मोहल्ला) के समीप रविवार को खुशबू जनरल स
By Edited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 04:45 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 04:45 PM (IST)
अरगड्डा (रामगढ़) : रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा बाजार(चाड़ी मोहल्ला) के समीप रविवार को खुशबू जनरल स्टोर लेडीज काउंटर में अगलगी घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार स्टोर मालिक नजीर अहमद व उनकी पत्नी असीरुण निशा बीते रात शनिवार को देर संध्या दुकान बंद कर अपने आवास अरगड्डा जीपी कैंप चले गए। रविवार को सुबह लगभग 6.30 बजे दुकान पहुंचकर शटर के नीचे से कपड़ा लगा जला हुआ लकड़ी देखा, दुकान खोलने पर काउंटर व इसमें रखे समान जला पाया। बताया गया कि इस अगलगी को असमाजिक तत्वों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इसमें लगभग 10 हजार से भी अधिक का नुकसान हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें