जिप सदस्य ने विद्यालय को दिया फुटबॉल
घाटो (रामगढ़) : केदला नगर स्थित एस लिटिल चाइल्ड स्कूल में शनिवार को जिप सदस्य दुष्यंत कुमार पटेल ने
By Edited By: Published: Sat, 03 Dec 2016 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 05:18 PM (IST)
घाटो (रामगढ़) : केदला नगर स्थित एस लिटिल चाइल्ड स्कूल में शनिवार को जिप सदस्य दुष्यंत कुमार पटेल ने बच्चों के बीच दो फुटबॉल का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल को बढ़ाना देना मेरा लक्ष्य बन गया है। निकट भविष्य में 15 से लेकर 20 वर्ष के बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन केदला बस्ती फुटबॉल ग्राउंड में कराया जाएगा। मौके पर प्राचार्य आनंदी तिर्की, शिक्षिका ममता कुमारी, शांति कुमारी, आरती कुमारी, प्रियंका कुमारी, ¨पकी कुमारी सहित सोनाराम मांझी, सुनील करमाली, प्रमोद कच्छप, कन्हैया कुमार, नरेश हांसदा, विश्राम मांझी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें