संग्रामपुर मवि में बांटी गयी पोशाक
संसू, गोला : संग्रामपुर मध्य विद्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर अध्यनरत 244 बच्चों के बीच
संसू, गोला : संग्रामपुर मध्य विद्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर अध्यनरत 244 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। पंचायत की मुखिया सीमा देवी ने वर्ग से आठवीं तक के छात्र छात्रा के बीच पोशाक वितरण करते हुए कहा कि निश्शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम में सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूली बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराया जाना है। बच्चों को सरकार पौष्टिक आहार, पुस्तक व अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराती है। कहा कि कोई बच्चा अशिक्षित नहीं रहे।
पंसस शंकर दयाल महतो ने कहा कि हर अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में कमी न करें। इससे पूर्व सोहरधार मवि में पोषाक का वितरण मुखिया द्वारा किया गया। मौके पर हेडमास्टर अशोक मुंडा, हाईस्कूल की प्रधानाघ्यापिका कुमारी अनुपमा, जनार्दन महतो, अमरलाल महतो, सनाउल्लाी अंसारी, उर्मिला देवी, कुवंर महतो, पानो देवी, मोजाजुल हक, विमला देवी, महेंद्र यादव मो नसरुद्दीन व मेहिराम महतो आदि उपस्थित थे।