Move to Jagran APP

आदिवासियों की जमीन लूटने नहीं दी जाएगी

मांडू : संथाल दिशोम मांझी परगना का 19 वां स्थापना दिवस उमवि जोडाकरम में मनाया गया। कार्यक्रम की शुर

By Edited By: Published: Mon, 30 May 2016 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 09:32 PM (IST)
आदिवासियों की जमीन लूटने नहीं दी जाएगी

मांडू : संथाल दिशोम मांझी परगना का 19 वां स्थापना दिवस उमवि जोडाकरम में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा, उपाध्यक्ष सोना राम मांझी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष एतो वास्के समेत कई लोगो ने सिदो कान्हो के चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि फागु बेसरा ने कहा कि संथाल आदिवासी झारखंड के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, बिहार, असम व बंगलादेश के जंगलों व पहाड़ों में बसे हुए हैं। हम सभी पहाड़, जंगल, वृक्ष और नदी नाला को ईश्वर का रूप मानकर उनकी पूजा करते हैं। हमारी अपनी भाषा व लिपि है। परंतु सरकार के द्वारा हमारे समाज की घोर उपेक्षा की गयी है। हमारे पूर्वज जंगलों पहाडों को सबसे सुरक्षित जगह मानकर इसमें बसे थे।परंतु सरकार एवं बाहरी लोगो के द्वारा हमारी जमीनों को हमसे लूटने का प्रयास किया जाने लगा है। जिसे संथाल समाज कभी बर्दाश्त नही करेगी। केंद्रीय उपाध्यक्ष सोनाराम मांझी ने कहा कि राजा महराजा से लेकर मुगलकालीन एवं अंग्रेज शासनकाल से आज तक जल, जंगल, जमीन, विकास, धर्म, भाषा, संस्कृति एवं बाहरी हस्तक्षेप के खिलाफ हमारे पूर्वजों द्वारा लंबी लड़ाई का इतिहास रहा है। बाबा तिलका मांझी, सिदो कान्हू, चांद भैरव, बिरसा मुंडा, सोबरन सोरेन समेत अनेक वीर पुरुषों के आंदोलन के कारण ही हमारी भूमि की रक्षा के लिए संथाल परगना टेनेंसी एक्ट एवं छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट बना है। केंद्रीय कोषाध्यक्ष एतो वास्के ने कहा कि जयपाल ¨सह मुंडा से लेकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आंदोलन के कारण ही झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ है। परंतु आज अपने राज्य से ही हमें मिटाने की साजिश रची जा रही है। इसके लिए उन्होनें आदिवासियों के मान सम्मान एवं अधिकार के लिए सबों को एक साथ मिलकर संघर्ष करने का आहवान किया। कार्यक्रम को आरडी हांसदा, पतिलाल मांझी, लखीराम मुर्मू, दिनेष हांसदा, कैलाष मांझी, कांदो मरांडी, पन्नालाल मुर्मू, सानु मदनसोरेन, सावना हांसदा, डुगू मांझी, बोधन मांझी समेत कई वक्ताओं ने अपने समाज के हित के बारे में लोगो को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फागु बेसरा व संचालन कैलाष मांझी ने किया।

loksabha election banner

तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम के पूर्व बीस माईल फुटबॉल मैदान में बालक व बालिका के बीच तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लोगो ने अपने कला कौशल का जमकर प्रर्दषन किया। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.