जल्द ही दिखेगा गिद्दी दुर्गा मंडप का नया प्रारूप
गिद्दी (रामगढ़): गिद्दी कोयलांचल वासियों को दुर्गा मंडप का नया लुक जल्द ही देखने को मिलेगा। पुराने
गिद्दी (रामगढ़): गिद्दी कोयलांचल वासियों को दुर्गा मंडप का नया लुक जल्द ही देखने को मिलेगा। पुराने मंडप भवन को हटाकर नया लुक देने का कार्य चल रहा है। दुर्गा मंडप निर्माण समिति गिद्दी ने गुरुवार को मंडप के प्रारूप का चित्र प्रदर्शित कर दिया है। निर्माण समिति के सचिव प्रदीप अखौरी ने बताया कि कोयलांचल वासियों के मन में था कि मां दुर्गा के मंडप का जीर्णोधार हो। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से गिद्दी दुर्गा मंडप को नया लुक देने का बीड़ा उठाया गया है। दुर्गा मंडप के नया भवन रामगढ़ की आर्किटेक्ट संध्या कुमारी की देखरेख में बनेगा। इसका निर्माण रांची रोड के मिस्त्री अलोक महतो, फागु महतो व कैलाश महतो करेंगे। नया दुर्गा मंडप 54/58 का होगा। दुर्गा मंडप में नवरात्रा का पाठ करने के लिए दो अलग से कमरा भी रहेगा। दुर्गा मंडप का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा और मंडप का ढलाई जुलाई माह के अंत तक हो जाने की संभावना है। दुर्गा मंडप भवन का नया लुक देने में करीब 20 लाख खर्च होने का अनुमान है।
---