गायत्री पीठ में हुआ यज्ञ
वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ में गुरु मह
वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ में गुरु महोत्सव पर्व की तरह मनाया गया। मौके पर पीठ में आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गायत्री परिवार के वरीय सदस्य शिवानंद तिवारी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा वह दिवस है जिसमें हम सभी अपने गुरु का स्मरण, नमन, गुरु वंदन, समर्पण करते हैं।
मौके पर शुक्रवार को प्रात: सर्वप्रथम गुरु व्यास की पूजा अर्चना एवं गायत्री यज्ञ के साथ अनुष्ठान आरंभ हुआ। इसमें बतौर यज्ञ संचालक शांतनु तिवारी ने श्रद्धालुओं से आहूतियां दिलाईं। जबकि संध्या में विराट दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के अवधेश शर्मा, अजय शर्मा, हरिहर साव, रघुनाथ महतो, अजय साव, रवीन्द्र कुमार, पप्पू ¨सह, अरुण प्रसाद, हेमराज,गंगा साहू, विभा शर्मा, मंजुलता श्रीवास्तव, इंदु देवी, अरुणा देवी, रेणु देवी एवं मंजु देवी सहित सैकड़ों ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर आयोजित इस अनुष्ठान में भाग लिया।