सरहुल में संस्कृति की झलक
रामगढ़, भुरकुंडा : उरीमारी के पोटंगा मैदान में सोमवार की शाम सामूहिक सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बरका-सयाल एजीएम एससी झा ने कहा कि सरहुल में झारखंड की सभ्यता व संस्कृति झलकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनो से प्रेम बढ़ता है।
समारोह में पहुंचे हजारीबाग जिप उपाध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि सरहुल एकता व भाइचारगी का पर्व है। यह टूटे दिलों को भी जोड़ता है। इससे पूर्व सरहुल मिलन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। पाहन द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। समारोह में लोग मांदर की थाप पर जम कर थिरके। मौके पर उरीमारी पीओ केपी सिंह, बिरसा पीओ जीसी साहा, पोटंगा मुखिया मीना देवी, उरीमारी मुखिया दिलीप यादव, पंचायत समिति पारो देवी, अनुराधा देवी, चरका करमाली, धर्मदेव विश्वकर्मा, गिरधारी प्रजापति, कजरू उरांव, दिनेश करमाली, महेश गंझु, सरहुल समिति के अध्यक्ष राजू करमाली, सचिव संजित बेदिया, विजय करमाली, विनोद प्रजापति आदि मौजूद थे। समारोह में पिछले 51 दिनों से उपवास रखी राजमुनी कुमारी का उपवास भी तोड़वाया गया। मौके पर प्रीत म्यूजिकल गु्रप आर्केस्ट्रा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर