डीसी के आश्वासन पर खत्म हुआ अनशन
मेदिनीनगर : स्थानीय कचहरी परिसर में जारी झारखंड प्रतियोगी छात्र मोर्चा का आमरण अनशन बुधवार की शाम पल
मेदिनीनगर : स्थानीय कचहरी परिसर में जारी झारखंड प्रतियोगी छात्र मोर्चा का आमरण अनशन बुधवार की शाम पलामू के उपायुक्त अमित कुमार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। गत दिनों से उच्च विद्यालय शिक्षक नियुक्ति में अविलंब संशोधन करने की मांग को लेकर मोर्चा का आमरण अनशन चल रहा था। उपायुक्त अमित कुमार ने अनशनकारियों को आश्वासन दिया है कि संबंधित विभाग के सचिव के समक्ष मोर्चा की मांगों को रखा जाएगा। 12 मार्च के भीतर इस मुद्दे पर गंभीर विचार विमर्श करने संबंधित आश्वास्त किया है।
इधर, तीसरे दिन अनशनकारी धर्मराज कुशवाहा व अभिषेक तिवारी की नाजुक हालत की सूचना मिलते पलामू के सिविल सर्जन डा कलानंद मिश्रा टीम के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे और अनशनकारियों का इलाज किया। टीम में डीपीएम प्रवीण ¨सह, अतुल सिन्हा, डा वीरेंद्र कुमार आदि शामिल थे। इधर, अभिषेक तिवारी ने कहा कि झारखंड राज्य में दो तरह की स्थानीय नीति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रघुवर सरकार विभिन्न जिलों के साथ भेदभाव कर रही है। छात्राओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। अधिकार को हासिल करने के लिए जान भी त्यागने को तैयार हैँ। इसका संचालन उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय ने किया।
इस दौरान रघुवर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। तिवारी ने कहा कि उच्च विद्यालय शिक्षक नियुक्ति में अविलंब संशोधन नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अन्य राज्यों की भांति 10 प्रतिशत से ज्यादा पद दूसरे राज्यों को न दिया जाए। मौके पर मिथिलेश पांडेय, रीमा ¨सह, दीपा ¨सह, पदमावती कुमारी, नेहा कुमारी, पूनम वैद्य, हंशिका ¨सह,अक्षय कुमार पासवान, अजय कुमार यादव, अशोक कुमार शर्मा, पवन कुमार ¨सह, नीरज कुमार यादव, आरोहन पाठक, नवनीत कुमार तिवारी, विकास शर्मा आदि उपस्थित थे।