मानस संस्था के अध्यक्ष बनें परमानंद
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 12 स्थित मोहम्मदाबाद गांव के सक्सेस पब्लिक स्कूल
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 12 स्थित मोहम्मदाबाद गांव के सक्सेस पब्लिक स्कूल के सभागार में मानव नवनिर्माण समिति के गठन सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके पूर्व एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता परमानंद चौधरी ने की। संचालन विनोद सागर ने किया। बैठक में मानव नव निर्माण समिति के गठन पर चर्चा की गई। इसमें सभी उपस्थित लोगों नें समाजिक संस्था मानव के गठन करने का निर्णय लिया। इस संस्था का मुख्य उदेश्य समाजिक कार्यो,लोगों के बीच जनजागरण अभियान चलाना व शहर से जुड़ी समस्याओं का निराकरण के लिए आम सहमति बनी। इसके बाद एक समिति बनाई गई। इसमें मानस के अध्यक्ष के रूप में परमानंद चौधरी, संस्थपक वरिष्ट अधिवक्ता चंद्रेश्वर प्रसाद का चयन किया गया। सचिव विनोद सागर बनाए गए। कोषाध्यक्ष सुर्यनाथ पासवान, संरक्षक एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, ललन कुमार ¨सह, डा रामाशंकर सिन्हा, उमाशंकर विश्वकर्मा, गुरू प्रसाद, अजय भारती, सैयद जकी हुसैन रिजवी उर्फ शम्मू, उपाध्यक्ष के रूप् में हीरा चौधरी, सत्येंद्र गुप्ता, संगठन सचिव अखिलेश पासवान,संयुक्त सचिव सैयद तकी हुसैन रिजवी,मीडिया प्रमुख हिमांशु कुमार ¨सह,मनोज शर्मा, अंकेक्षक मो नासिर व सदस्य के रूप में समाजसेवी प्रेमचंद चौधरी, मनोज प्रजापति, पवन कुमार ¨सह, रामजनक राम,नेयाज अहमद,रंजीत कश्यप सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है।