लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार
चैनपुर : पीपरा थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की भगाने के आरोपी दीपक कुमार को चैनपुर थाना क्षेत्र के ग
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 07:29 PM (IST)
चैनपुर : पीपरा थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की भगाने के आरोपी दीपक कुमार को चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर स्थित आरसीएम कंपनी के कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी चैनपुर व पीपरा पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर की। इस बाबत पीपरा थाना प्रभारी महानंद सोरेन ने बताया कि दीपक आरसीएम कंपनी का कर्मचारी है। वह पीपरा थाना कांड संख्या 39-2017 का अप्राथमिकी अभियुक्त है। वह बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत नावाडीह के सतहा गांव के कचारीटोला निवासी विक्रम साह का पुत्र है। उन्होंने बताया कि दीपक को जेल भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें