कैशलेस सुविधा को बढ़ावा दें ग्रामीण : सौरभ
मेदिनीनगर : प्रखंड के महुगावां पंचायत सचिवालय में ई गवर्नमेंट सोसाइटी पलामू के आदेशानुसार शुक्रवार क
मेदिनीनगर : प्रखंड के महुगावां पंचायत सचिवालय में ई गवर्नमेंट सोसाइटी पलामू के आदेशानुसार शुक्रवार को भीम ऐप ट्रे¨नग एवं डाउनलो¨डग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ट्रेनर के रूप में ई ब्लॉक मैनेजर सौरभ कुमार दुबे मौजूद थे। कार्यशाला की अध्यक्षता मुखिया जिरवा देवी व संचालन ट्रेनर कन्हाई सोनी ने किया। कार्यशाला में ई ब्लॉक मैनेजर ने पहले भीम ऐप क्या हैं, इसके द्वारा कैशलेस की कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है, कैशलेस लेनदेन को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मोबाइल के माध्यम से पैसा का लेन देन कैसे कर सकते हैं इस बात को बताया गया व लोगों को करने के लिये प्रेरित भी किया गया। बताया कि भीम ऐप एक कैशलेस व्यवस्था है। इसके लिये पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि आप इसे खुद करें व पंचायत के लोगो को प्रेरित करें। वहीँ मुखिया जिरवा देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में कैशलेस को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिससे लोगों को कैशलेस सुविधा का लाभ मिल सके। इस कार्यशाला मे मौके पर उपमुखिया शंभू ¨सह, रोजगार सेविका रश्मि कुमारी, स्वयंसेवक बिनोद राम, रामजेश बिश्वकर्मा, मिथलेश चंद्रवंशी, प्रेम मेहता, बीरेंद्र पासवान समेत कई आगनबाड़ी सेविका व ग्रामीण शामिल हुए।