युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़ित युवती ने ऑ
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़ित युवती ने ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद थाना के ग्रामीण क्षेत्र की एक नाबालिग युवती ने दुष्कर्म के प्रयास का विरोध किया। साथ ही ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा कि वह बालिका उच्च विद्यालय से 19 मई को पढ़कर घर लौट रही थी। इस बीच उसी गांव के कृष्णा मेहता के पुत्र शशि कुमार ने उसका जबरदस्ती हाथ पकड़ा। नदी में ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण उधर आने लगे। यह देखकर शशि कुमार भाग गया। इसके बाद वह पुरी घटना अपने परिजनों से बताई। परिजन युवती को लेकर हुसैनाबाद थाना आने लगे। इस क्रम में कृष्णा मेहता ने शादी करने का प्रलोभन देकर थाना नहीं जाने दिया। ये लोग मान गए। इसके बाद लड़का पक्ष वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। विवश होकर पीड़ित युवती ने ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसका ऑनलाइन कांड संख्या 238273 है। इसके अलावे युवती ने राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग व पलामू के पुलिस अधीक्षक को आवेदन की प्रति प्रेषित की है। कहा कि लड़का पक्ष युवती पर प्राथमिकी वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।
आरोपी युवक के अपहरण की दी सूचना
आरोपी युवक शशि कुमार के पिता कृष्णा मेहता ने हुसैनाबाद थाना में एक आवेदन दिया है। इसमें अपने पुत्र शशि कुमार के अपहरण करने की बात कही है। उन्होंने अपने पुत्र पर दुष्कर्म का प्रयास करने की बात कहने वाली युवती के परिजन व मानवाधिकार आयोग के जिला अध्यक्ष उपेंद्र मेहता को आरोपी बनाया है।